Θ बेतिया – नरकटियागंज:– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम सेल्फी विद कैम्पस यूनिट का आज शुभारम्भ

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
1 अगस्त से 10 अगस्त तक चलने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम सेल्फी विद कैम्पस यूनिट का आज शुभारम्भ नरकटियागंज के चीनी मिल+2 हाई स्कूल में यूनिट बना कर हुआ। इस अवसर पे विद्यार्थी परिषद की 15 सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ जो हाई स्कूल में स्वच्छता अभियान, पौधरोपण एवम अन्य रचनात्मक कार्यो के द्वारा विद्यालय में सक्रिय रहेगी और छात्रों को राष्ट्र सेवा एवम देश भक्ति की पाठ पढ़ाएगी।इस अवसर पे नगर मंत्री कृष्णा मुरारी ने कमेटी की घोषणा करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत पूरे देश के +2 विद्यालय एवम महाविद्यालय में अपनी कमेटी बनाएगी एवम छात्रो को राष्ट्रवाद से जोड़ेगी ।

इस कमेटी के माध्यम से विद्यालय में पठन पाठन सुचारू रूप से चलेगी। जिला संयोजक रौशन कुमार ने कहा कि जिले के हर +2 विद्यालय एवम महाविद्यालय में इकाई बनाएगी एवम इसी के माध्यम से अपनी सदस्यता भी बढ़ाएगी।जिससे छात्र-छात्राओं की परेशानी कम होगी। इस कमेटी में स्कूल प्रभारी-आनंद कुमार,स्कूल अध्यक्ष -धीरज कुमार, उपाध्यक्ष-अभिषेक कुमार,धीरज कुमार,राघवेंद्र तिवारी,सोनू कुमार स्कूल मंत्री- अकिमन कुमार, सह मंत्री-मनमोहित कुमार,मोहित कुमार,रविरंजन कुमार,रितेश कुमार, कोषाध्यक्ष- हिमांशु कुमार,सोशल मीडिया प्रमुख -सन्नी राज,स्पोर्ट्स प्रमुख-आकाश कुमार,कार्यकारणी सदस्य-समीर आलम,नवनीत कुमार,गोलू कुमार,पीयूष कुमार, रौशन कुमार,राजदेव कुमार को दायित्व दिया गया।

मौके पे सभी दायित्वधारी कार्यकर्ताओ ने बताया कि वे हर सम्भव छात्र हित के भलाई के लिए कार्य करेगे। इस अवसर पे अभिनव राज,अंकित तिवारी,आशीष गुप्ता, विवेक कुमार,मोहित कुमार,सूरज यादव आदि शामिल थे॥




Recent Comments