सारण : एकमा के सभी 11 सीआरसी पर एक से आठ कक्षाओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का मुल्यांकन कार्य शुरु

20 अक्टूबर तक जारी रहेगा मूल्यांकन : बीईओ

रिपोर्ट : के. के. सिंह सेंगर,
छपरा/एकमा (सारण) : प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर व अतरसन सहित सभी 11 संकुल संसाधन केंद्रों पर गुरुवार से सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की हाल ही में संपन्न हुई अर्धवार्षिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया।
इसी क्रम में विद्यालय गौसपुर स्थित संकुल संसाधन केंद्र पर संकुल समन्वयक हरेंद्र सिंह व संचालिका वीणा सिंह के निर्देशन में गुरुवार से कक्षा एक से 8 तक के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ।
इस दौरान दिग्विजय गुप्ता, अंजू कुमारी, उपेंद्र सिंह, ओम प्रकाश प्रसाद, नैन्सी कुमारी, सरिता कुमारी, कमल कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिका मूल्यांकन कार्य में जुटे रहे।
उधर सीआरसी अतरसन की समन्वयक कविता कुमारी की देखरेख में गणेश चौधरी, बलिंदर सिंह, सतीश कुमार, भृगुनाथ साह आदि शिक्षक मूल्यांकन कार्य में तल्लीम दिखे।
इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रागिनी कुमारी ने बताया कि विभाग द्वारा पूर्व में जारी किए गए शेड्यूल के तहत आगामी 20 अक्टूबर तक शिक्षा अंचल क्षेत्र के सभी 11 संकुल संसाधन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय अवधि में जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के लिए इस बात का ध्यान भी रखा गया है कि इससे किसी विद्यालय की पढ़ाई कार्य प्रभावित न हो सके।