15 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार

मशरक(सारण)मशरक थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान चाइनिज दो प्लास्टिक में रखे 15लीटर देशी शराब (कच्चा स्प्रीट) के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी मानदेव माॅझी मशरक थाना क्षेत्र के पदमौल गांव के बताया जाता है। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना पुलिस गश्ती पर निकली थी। पुलिस जीप जब मशरक थाना क्षेत्र के चाॅदकुदरिया पंचायत में 40आरडी पहुंची। इसी बीच पुलिस के जीप आते देख एक बाइक पर सवार दो लोग बाइक ले भागने का प्रयास करने लगे। जिसे पुलिस ने खदेरा लेकिन बाइक लेकर एक कारोबारी भाग गया जबकि दुसरा बाइक सवार शराब कारोबारी को पुलिस ने 15 लीटर देशी शराब (कच्चा स्प्रीट) बरामद कर लिया। गिरफ्तार मानदेव माॅझी बताया जाता है।