वार्ड सदस्य के पति के साथ मारपीट
✍परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र के अमवारी गांव में वार्ड सदस्य के पति वीरेंद्र उपाध्याय के साथ उनके ही गांव के चार दबंगों द्वारा मारपीट की तथा मारने की धमकी दी। इस मामले में वीरेंद्र उपाध्याय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।