Θ बेतिया – बिहार राज्य अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के बगहा 2 इकाई की कार्यकारिणी कमिटी का हुआ गठन

बगहा, पo चम्पारण
✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
बिहार राज्य अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ, बगहा 2 इकाई की बैठक पूर्व निर्धारित समयानुसार शनिवार 21 सितम्बर को बगहा 2 प्रखंड परिसर में जिला पर्यवेक्षक सह जिला सचिव मान्यवर जयप्रकाश ‘प्रकाश’ के नेतृत्व में आहूत हुई। बैठक में बगहा 2 प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न विभाग के कार्यरत अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी सम्मिलित हुए। उपस्थित कर्मचारियों ने कई बिन्दुओं पर अपने विचार रखते हुए संगठन के निर्माण मजबूती पर बल दिया एवं एकजुटता से हरसंभव सहयोग हेतु अपील किया।
जिला पर्यवेक्षक की देखरेख व संघीय दिशानिर्देश के आलोक में कार्यकारिणी टीम का गठन हुआ। प्रखंड अध्यक्ष के पद पर शैलेश पासवान को, प्रखंड उपाध्यक्ष रामानंद प्रसाद को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं संघ के सूचनाओं के संप्रेषण, बयान जारी करने व प्रचार के लिए मीडिया प्रभारी के रुप में सुनिल कुमार को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। कार्यालय सचिव के लिए राजन राम, संयुक्त सचिव सदावृच्छ बैठा, अंकेक्षक पद के लिए सुनिल राम, कोषाध्यक्ष पद हेतु शंभू राम, कार्यकारिणी सदस्य के रुप में राजू कुमार शर्मा, राजेश साह, राजेश कुमार, राजू कुमार सहित 15 सदस्यीय टीम का चयन व गठन किया गया। संघ के संरक्षक सह मार्गदर्शक मंडल के रुप में संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मान्यवर संजय बैठा, दिनेश रंजन एवं मैनेजर पासवान को चुनते हुए अधिकृत किया। मौके पर जयप्रकाश ‘प्रकाश’, संजय बैठा, दिनेश रंजन, मैनेजर पासवान, रामकिशुन राम, तिरेन्द्र राम, अंबिका राम सहित दर्जनों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।सुनिल कुमार
(मीडिया प्रभारी)
बिहार राज्य अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ, बगहा 2 इकाई




Recent Comments