मकेर / थाना क्षेत्र के कसबा मकेर निवासी नन्द किशोर प्रसाद ने थाना में एक आवेदन किया है जिसमे उन्होंने बताया है कि मैं अपने जमीन पर खेती कर रहा था इसी क्रम में तीन चार लोग आकर गाली गलौज एवम मारपीट करने लगे । इसका पुरजोर विरोध किया तब उनलोगों ने चाकू से प्रहार कर जख्मी कर डाला ।साथ ही धमकी देते गये की आगे जान से मार डालेंगे । उन्होंने उषा देवी ,मिथिलेश कुमार ,मिथुन प्रसाद ,राहुल कुमार एवम पिंकी को नामजद आरोपी बनाते हुए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है ।मालूम हो जमीनी विवाद को लेकर एक दूसरे से मारपीट करने का आरोप है फिलहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कारवाई में जुट गई है ।किसी की गिरफ्तारी की सूचना नही है ।




Recent Comments