FB_IMG_1489216505367
⏭कोटवा: प्रो. अखिलेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आक्रोशित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

दैनिक खोज खबर मोतिहारी:-प्रखंड मुख्यालय स्थित असर्फी कुंवर रामरतन राय महाविद्यालय कोटवा के प्रांगण में वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा बिहार के आह्वान पर महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मियों की बैठक प्राचार्य दिवाकर कुमार की अध्यक्षता में हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने मुख्यमंत्री के बयान की निंदा की तथा शिक्षा विरोधी मानसिकता का परिचायक बताया।

 उन्होंने मूल्यांकन का वहिष्कार करने व 20 मार्च को विधान मंडल के सामने प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया गया।

आक्रोशित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। मौके पर एसोशिएसन के जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, प्रो. अवधेश प्रसाद सिंह, प्रो. सोमेश्वर प्रसाद कुमार सिंह, प्रो. श्रीभगवान प्रसाद यादव, प्रो. मधु कुमारी, हरिशंकर झा, सुमन कुमार, जितेंद्र सिंह, हरिशंकर राय, वीरेंद्र तिवारी, वीरेंद्र पांडेय व महेंद्र राय मौजूद थे।