Θ बेतिया – बगहा:– विद्यार्थियों ने पर्यावरण और जल संरक्षण के साथ जल-जीवन-हरियाली के महत्व को जाना

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता को लेकर राo उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पचरुखा में ‘पर्यावरण की पोटली’ के प्रभारी शिक्षक सुनिल कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण से जोड़ते हुए जीवन में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा जल-जीवन-हरियाली के महत्व के बारे में बताया। शिक्षक सुनिल कुमार ने विद्यार्थियों को समझाते हुए बताया कि जिस प्रकार धड़ल्ले से प्राकृतिक संसाधनों/संपदाओं का दोहन हो रहा है उससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है जिसके कारण वातावरण जलवायु प्रभावित हो रहे हैं तथा जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पेड़ों की कटाई, बढ़ती जनसंख्या, जल का दुरुपयोग आदि कारणों से गंभीर संकट की स्थिति उत्पन्न होगी जो चिंता का विषय है। हमें जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्वयं तथा समाज के अन्य लोगों को भी जागरुक करना होगा। जीवन के लिए जल और हरियाली महत्वपूर्ण है। ‘जल-जीवन-हरियाली’ में यह संदेश है कि जल और हरियाली के बीच में ही जीवन सुरक्षित है। स्वस्थ्य, खुशहाल जीवन के लिए हम सबको जल और हरियाली को बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण में भरपूर सहयोग करना होगा। भविष्य एवं भावी पीढ़ी के साथ जीवों के संरक्षण के लिए पर्यावरण शिक्षा आवश्यक है। विद्यालय हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा है यहाँ से (विद्यार्थियों के माध्यम से) समाज के हर वर्ग, परिवार व क्षेत्र तक संदेश जाता है क्योंकि विद्यालय में हर वर्ग, परिवार के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बच्चों में पढ़ाई के साथ पर्यावरण के प्रति भी जागरुकता आई है।

प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह ने आगामी 3 दिसंबर को वाल्मीकिनगर में आयोजित पांडा फेस्ट में विद्यालय की ओर से चयनित विद्यार्थियों के साथ प्रतिनिधित्व के लिए शिक्षक सुनिल कुमार बच्चों द्वारा शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य गतिविधि एवं पर्यावरण संबन्धी जानकारियां देते रहने और तैयारी को सकारत्मक पहल बताया और कहा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग स्वरुप विद्यालय परिवार द्वारा स्थानीय स्तर पर पौधारोपण, जागरुकता, कचरा प्रबंधन आदि पर कार्य किया जाता है।
अंततः विद्यार्थियों ने जल-जीवन-हरियाली के लिए पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने तथा लोगों को जागरुक करने को कहा।
मौके पर उमेश प्रसाद साह, धर्मेंद्र भारती, सुनिल कुमार, अभिमन्यु कुमार, महेश कुमार, शशि कुमारी, नरेंद्र पाण्डेय, शक्ति प्रकाश आदि उपस्थित रहे।