पानापुर(सारण) गत 14 दिसंबर की रात चकिया गांव में मुर्गी फार्म से भारी मात्रा में बरामद अंग्रेजी शराब मामले के नामजद अभियुक्त को पकड़ने गयी पुलिस को दोहरी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने एक भुसौल मे छिपाकर रखे गए 180 एमएल के 132 डिब्बे अंग्रेजी शराब बरामद किया है वही पूर्व के नामजद अभियुक्त कमलेश सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है ।मालूम हो कि गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने 14 दिसंबर की रात सतजोड़ा बंगराघाट मार्ग पर चकिया गांव के समीप एक मुर्गी फार्म पर छापेमारी कर 180 एमएल के 300 डिब्बे अंग्रेजी शराब बरामद किया था।इस मामले में पुलिस ने कमलेश सिंह एवं राजीव सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी ।प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।