कबीर का विचार धर्मनिरपेक्षता की पहचान : प्रो. वीरेंद्र

#परवेज अख्तर/सिवान;

जीरादेई : प्रखंड के महुआबारी गांव में गुरुवार को कबीर विचार सत्संग का आयोजन कबीर उपासक तुलसी पंडित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य वक्ता प्रो. वीरेंद्र यादव ने कहा कि कबीर का विचार धर्मनिरपेक्षता की पहचान है। जो सारे वर्ग व समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। उन्होंने कहा कि कबीर आजीवन ढोंग व कुरीतियों के खिलाफ आंदोलन करते रहे तथा मेहनत कर जीवनयापन में विश्वास रखते थे। श्री यादव ने कहा कि कबीर पढ़े लिखे नहीं थे, पर उनकी सोच व आध्यात्मिक पहुँच के सामने बड़े बड़े विद्वान व महात्मा नतमस्तक हो जाते है। कबीर उपासक तुलसी पंडित ने कहा कि कबीर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारे जीवन का मूल उद्देश्य है। इस मौके पर साधु सरन यादव, रमाकांत यादव, रामाजी चौधरी, रामसूरत साह, निशिकांत व श्रीकांत आदि उपस्थित थे।
…………………………………..

…………………………………..