Θ बेतिया – सरकारी संपत्ति को नष्ट करने वालो पर एफ.आई.आर.हो:-अभिषेक यदुवंशी

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक यदुवंशी ने कहा कि केंद्र की सरकार ने एनआरसी और सीएएए बिल लाकर अपने देश में मौजूद देश प्रेमियों और देश विरोधियों की पहचान करा दी। आज इस बिल के विरोध के नाम पर देश के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में मौजूद देश विरोधियों द्वारा उन्हें जलाया जा रहा है सरकारी संपत्तियों को नष्ट पहुंचाया जा रहा है क्या ऐसे लोग इस देश का भला कर सकते हैं. आज कुछ युवाओं के द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में यह नारा लगाया गया कि “हिंदुत्व की खबर खुलेगी एएमयू की धरती पर,सावरकर की कब्र खुदेगी एएमयू की धरती पर”।क्या ये लोग कभी भारतीय हो सकते है।अब हमें लगने लगा है कि जो लोग इस बिल के विरोध करने के नाम मात्र पर देश की यूनिवर्सिटी, रेलवे स्टेशन,सरकारी बस, सरकारिसम्पति को जिस तरह से नष्ट पहुंचा रहे हैं उन्हें जल्द से जल्द इस देश से घसीट कर बाहर निकाल देना चाहिए।उन्होंने कहा कि ये लोग जो सोच रहे थे मोदी-शाह की जोड़ी एक बिल लायी है इसका विरोध करेंगे , दंगा करेंगे , आगजनी करेंगे , कुछ छात्रों को मोहरा बना कर अपनी दुकानदारी चमका लेंगे , पर जो समझ मे आ जाये वो मोदी-शाह की जोड़ी कैसी ? अगर आप इस देश के वासी हैं तो आपको आंदोलन करने की जरूरत नहीं है लेकिन जिस तरह से आप लोगों के द्वारा हिंसक आंदोलन किया जा रहा है इससे अब लगने लगा है कि आप लोग भारत माता की भूमि को कलंकित करने का काम कर रहे है, और आप जैसे लोगों को हमारे देश में रहने की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। आज देश की तमाम विपक्षी पार्टी जो अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए युवाओं को भटकाने की कोशिश की है उन्हें इस देश की आगामी पीढ़ियां कभी माफ नहीं करेगी।