
मांझी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
मांझी(सारण) : स्थानीय थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को शांति-समिति की एक बैठक हुई। जिसमें थानाध्यक्ष ने लोगों से आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाये रखने व शांति-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि माहौल को खराब करने की कोशिश करने वाले असमाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। किसी को भी शांति-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत नही दी जा सकती। बैठक में मौजूद स्थानीय बुद्धिजीवियों, जन-प्रतिनिधियों व समाज-सेवियों ने भी पुलिस प्रशासन को हर तरह से सहयोग करने की बात कही। मौके पर अख्तर अली उदय शंकर सिंह महेश यादव कृष्णा सिंह पहलवान हसनुद्दीन खां ओम प्रकाश गुप्ता आदि अनेक लोग मौजूद थे।




Recent Comments