सारण :एसबीआई और उसके सीएसपी के मनमानी से खाताधारी परेशान 
#न्यूज़ इनपुट -हरिकिशोर सिंह 

मशरक(सारण) 
प्रखंड मे भारतीय स्टेट बैंक चैनपुर मे पांच हजार से कम रुपये को निकालने के लिए ग्राहक सेवा केन्द्र के लिए भेज दिया जाता है मगर किसी भी ग्राहक सेवा केन्द्र पर लोगों का तो भीड़ जमा दिखती है मगर दो चार लोगों को राशि भूगतान कर बोला जाता है कि अब पैसा खत्म हो गया फिर लोग दिनभर लाइन मे खड़े रहे और जो बाद मे आया उसको कमीशन ज्यादा देने पर रुपये दे दिए जाते है ।ये काम तो रोज हो रहा है बनसोही बाजार पर कोई रोकने टोकने वाला नहीं है ।वहीं के बहरौली बाजार निवासी पत्तल फैक्ट्री वाले सिन्टू सिंह के साथ आज तीन दिनों से हो रहा है बेचारे मयूष होकर दूसरे ग्राहक सेवा केन्द्र से आज बड़वाघाट से निकासी किये।ये सब मनमानी और कमीशन के चक्कर मे आम ग्रामीण को समय और पैसा दोनो नुकसान करना पर रहा है ।