उपमुख्यमंत्री क़ा कार्यकताओं ने सोनपुर में किया भव्य स्वागत

सोनपुर — पटना में हो रहे संकल्प रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रण देने के लिये बुधवार के बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोनपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत रोड शो कार्यक्रम के अंतर्गत बजरंग चौक , महेश्वरी चौक सोनपुर, पश्चिमी मंडल शहीद राजेंद्र स्मारक स्टेशन रोड नयागांव,व अन्य स्थानो पर भाजपा कार्यकर्ता,पदाधिकारीयो के साथ आम जनता द्वारा गर्मजोशी के साथ फूल -मालाओं वअंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री के द्वारा सभी स्थानो पर रूक -रूक कर संकल्प रैली मे भारी संख्या मे 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा आयोजित संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए हजारों की संख्याओ में आने की अपील करते हुए उपस्थित समर्थको को आमंत्रित किया ।