Θ बेतिया – नियमित वर्ग संचालन को लेकर अभाविप ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एम,जे,के कॉलेज व रामलखन सिंह यादव कॉलेज के प्राचार्य को महाविद्यालय में नियमित सत्र संचालन को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।अभाविप के कार्यकर्ताओ ने कहा कि आज महाविद्यालय का भवन सोभा का वस्तु बन कर रह गया है।महाविद्यालय का बेंच-डेस्क,ब्लैकबोर्ड धुल फाँक रहा है। स्नातक नामांकन की प्रक्रिया सितंबर माह में पूरा करना था जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया।कई विषयो में नए शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया भी हो गयी है।महाविद्यालय में चारो तरफ अराजकता फैला हुआ है।असामाजिक तत्वो का अड्डा बन गया है।इन सभी समस्यओं को देखते हुए अभाविप नगर इकाई आप से मांग करती है जो इसप्रकार है:-
(1) महाविद्यालय में नियमित वर्ग का संचालन किया जाये।एवं छात्रों को महाविद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाये।
(2) महाविद्यालय का रूटीन सार्वजनिक किया जाए।
(3) महाविद्यालय में असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
(4) स्नातक प्रथम खंड का नामांकन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
(5) महाविद्यालय के छात्रों की कॉलेज पहचान पत्र जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए।
निम्नलिखित मुख्य मांगों के माध्यम से अभाविप नगर इकाई बेतिया आपसे यह कहना चाहती है कि छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए 7 दिनों के हमारी मांगों को पूरा किया जाए,इसके लिए अभाविप बेतिया के साथ साथ जिला के सभी छात्र एवं छात्राए आपका आभारी रहेंगी।अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो अभाविप महाविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी सारी जवाबदेही महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।मौके पर अभाविप के विभाग संयोजक धंरंजन कुमार गुड्डू, प्रदेश कार्यकारी सदस्य राहुल पांडेय व रवि पटेल, नगर मंत्री राजन अग्निहोत्री,नगर सहमंत्री अभिषेक कुमार यदुवंशी व रजनीश गोस्वामी अदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments