बेतिया – *गौनाहा में मानव श्रृंखला बना कर किया गया पूर्वाभ्यास*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड मुख्यालय में 21 जनवरी को दहेज प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन को लेकर मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए बुधवार को पूर्वाभ्यास किया गया. मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास प्रखंड मुख्यालय से लेकर स्थानीय पीएचसी, ग्रामीण बैंक तक किया गया ।
मानव श्रृंखला के पूर्वाभ्यास में बीडीओ श्रीकान्त ठाकुर, सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा ,जदयू प्रखण्ड सचिव फिरोज आलम,जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष विक्रमा चौधरी, मुखिया पति अनवारुल हक,पन्नालाल प्रसाद सहित दर्जनों वार्ड सदस्य, शिक्षक व इंदिरा आवास सहायक शामिल हुए वही बीडीओ ने बताया कि समाज के अन्दर घर कर गई दहेज प्रथा व बाल विवाह जैसे कुप्रथाओं को जड़ से खत्म करना अति आवश्यक हैं । क्योंकि दहेज के कारण कन्याओं को सुयोग्य वर नहीं मिल पाता हैं हमारी बेटियाँ को प्रताड़ित किया जाता है । यहां तक की घर से निकालने के साथ साथ इनकी जीवन लीला भी समाप्त कर दी जाती हैं वही बाल विवाह के कारण कम उम्र में लड़कियां मां बन जाती है । और अनेक बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं क्योंकि उनके शरीर का विकास नहीं होने से मानसिक रुप से कमजोर भी हो जाती हैं ।




Recent Comments