Θ बेतिया – नरकटियागंज:– प्रकाश नगर में नेहरू युवा केंद्र द्वारा पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
नरकटियागंज के वार्ड नं० 11 प्रकाश नगर में नेहरू युवा केंद्र द्वारा पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार गुप्ता तथा विशिष्ठ अतिथि नगर उपसभापति बब्लू सर्राफ ,राष्ट्रीय कोर के सदस्य रौशन कुमार, शिखा चौबे, कृष्ण मुरारी कुमार,कन्हैया कुमार एवम अभिजितम गुप्ता द्वारा स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दिप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के चरित्र से युवाओ को प्रेरणा लेने,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत आदि विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद जी के चरित्र से युवाओं को प्रेरणा लेने की बात कही।उन्होंने बताया कि युवाओं का जीवन सफल बनायेंगे ये विचार स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा शिकागो में दिए गए ओजस्वी भाषण ही पश्चिमी सभ्यता को भारत की तरफ खींच लाया। स्वामी विवेकानंद आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत है। उन्होने देश और समाज को नई और विकासशील दिशा की ओर अग्रसर करने में योगदान दिया।

जिनसे आज के युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिए। नेहरू युवा केन्द्र युवाओ को राष्ट्र के पुननिर्माण में लगा रही ताकि अपना राष्ट्र सशक्त हो सके। वही नगर उपसभापति बब्लू सर्राफ ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि तब तक मत रुकों जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाए।स्वामी जी के विचारों पर अमल करके आगे बढ़ना होगा।नेहरू युवा केन्द्र की स्थापना ही युवाओ के विकाश के लिये कियक गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे बताते हुए बतायी बच्ची का जन्म हो या उसका लालन-पालन बिना किसी भेद-भाव के उसके सशक्तिकरण के उद्देश्य से किया जाए ताकि वह इस देश की गौरवान्वित नागरिक बन सके ।

राष्ट्रीय युवा कोर के पूर्व सदस्य ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना भी का उद्देश्य देश में महिलाओं की स्थिति में सुधार लाना है और इसके लिए बच्चियों के अनुपात में गिरावट रोकना एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता तथा संचालन राष्ट्रीय युवा कोर के सदस्य रौशन कुमार ने किया।मौके पर राष्ट्रीय युवा कोर शिखा कुमारी,प्रशांत मौर्य,आशीष ठाकुर,अदित्य मिश्रा, मिंकू कुमार,हिमांशु तिवारी,साहिल श्रीवास्तव,इम्तियाज कुमार, अनिल कुमार,रोहित सोनी समेत अन्य थे




Recent Comments