मांझी(सारण)। गरीबी तथा पारिवारिक परेशानियों से तंग आकर बुधवार की दोपहर एक विधवा ने जयप्रभा सेतु से छलांग लगा दी। राहुल बीन तथा नारायण बीन आदि मछुआरों ने डूब रही महिला को नौका के सहारे नदी से बाहर निकाला। बाद में जख्मी महिला को एम्बुलेंस में लादकर ग्रामीणों ने मांझी पीएचसी पहुंचाया। वहां जख्मी महिला का इलाज चल रहा है। होश में आने के बाद महिला ने अपना नाम देवंती कुंअर तथा गांव का नाम भगवानपुर थाना बैरिया जिला बलिया ।उप्र। बताया। उसने बताया कि उसके पुत्र हरेंद्र साह तथा जितेंद्र साह गरीबी से जूझ रहे हैं। मैं उनपर बोझ बनने के बजाय आत्महत्या करना चाह रही थी। यही सोचकर नदी में छलांग लगाने का फैसला किया।