छपरा। अमनौर थाना क्षेत्र के अपहर में एसएच 104 पर बाइक सवार अपराधियों ने एक 30 वर्षीय बाइक जा रहे युवक को गोलियों से भून डाला, जिसकी मौत हो गई। मृतक तरैया क्षेत्र के चांदपुरा गांव के पूर्व जिला पार्षद ढेला सिंह का 30 वर्षीय पुत्र कुणाल सिंह बताया जा रहा है। मृतक व्यक्ति सोमवार की सुबह बाइक से अमनौर- भेलडी रोड से जा रहा था की बाइक पर सवार अपराध कर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।