Θ बेतिया – नरकटियागंज :– दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद का दब-दबा:

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय में हुए छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अप्रत्याशित जीत पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक रौशन कुमार ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय मे राष्ट्रीय भावों की यह विजय छात्र हितैषी संगठन की विजय हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की आवाज की विजय हैं,कार्यकर्ताओं के अनवरत परिश्रम की विजय है,भारतीयता की विजय हैं।यह जीत वीर सावरकर,महाराणा प्रताप,गुरु गोविंद सिंह, बाबा साहब अम्बेडकर, गोलवलकर जी की है। जिन्होंने लेनिन मार्क्स स्टालिन माओ अफजल कसाब और वामपंथी आतंकवादियों को एक झटके में उखाड़ फेंका।

परिषद के छात्र नेता अंकित कुमार दुबे एवम कन्हैया कुमार ने कहा कि आज दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने यह साबित कर दिया कि पूरा देश भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के लिये आमादा है जिसमे सर्वाधिक भूमिका छात्रों की है।विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हितों के लिये संघर्ष करती आई है और आगे भी करेगी।इस अवसर पे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने टी0पी0 वर्मा कॉलेज में एक दूसरे को अबिर लगाकर एवम मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।इस अवसर पे आशीष ठाकुर,नगर सह मंत्री विवेक कुमार,विपुल शुक्ल,किशन श्रीवास्तव, सन्दीप कुमार,गोलू कुमार,मिंकू कुमार,अभिमन्यु कुमार,अभिषेक कुमार आदि शामिल थे॥




Recent Comments