स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री ने परसा मेंं किया बैठक

परसा(सारण):स्थानीय बजार स्थित स्वराज आश्रम में पूर्व मंत्री स स्थानीय विधायक चन्द्रिका राय ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक किया।बैठक में पूर्व मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी सम्बब्धित जानकारी लिया और धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए कार्यकर्ताओ को प्रेरित किया।वही स्वराज आश्रम की भवन प्रांगण तथा चाहरदीवारी का निर्माण सम्बंधित चर्चा किया।बैठक के उपरांत पूर्व मंत्री ने स्वराज आश्रम के प्रांगण में दर्जनों फलदार तथा छायादार पेड़ लगाया।वहीं पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष डॉ नागेश्वर प्रसाद राय ने किया।इस मौके पर पूर्व जीप सदस्य नन्द किशोर राय नप प्रतिनिधि विनोद दास उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय मुखिया विजय राय पूर्व मुखिया लाल बाबू खलीफा राज किशोर राय वार्ड पार्षद अशोक कुमार चैन वार्ड प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार ईओ मनीष कुमार धर्मेन्द्र राय दरोगा राय ओम प्रकाश राय जय नाथ राय पुनीत महतो आदि उपस्थित थे।