सीवान : “मिशन मोदी” ने दी गुरू गोविंद सिंह जी को श्रद्धांजलि

✍परमार मीडिया नेटवर्क – सीवान

🌟 मिशन मोदी के सीवान जिला कार्यालय पर गुरुवार को खालसा पंथ के संस्थापक और दशवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और मिशन मोदी बिहार टीम के संरक्षक वाल्मीकि प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने गुरु गोविन्द सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण किया और प्रसाद चढ़ाया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को वरिष्ठ भाजपा नेता और मिशन मोदी के राष्ट्रीय सचिव ललन राय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र और समाज की रक्षा में गुरु जी का समर्पण और वलिदान अद्वितीय है। मिशन मोदी प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा नेता मनोरंजन सिंह ने बताया कि हिन्दू धर्म और संस्कृति के संरक्षण और उत्थान के लिए उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की। उन्होंने धर्म और समाज की रक्षा हेतु 14 युद्ध लड़े। मुगलों के अत्याचार से लोहा लेते और युद्ध के दौरान उन्होंने अपने चारों पुत्र खो दिये, अजीत सिंह और जुझार सिंह 17 और 15 वर्ष की आयु में चमकौर के युद्ध में मुगलों से लड़ते लड़ते शहीदगति को प्राप्त हुए तो जोरावर सिंह और फतेह सिंह को सरहिंद के नबाब ने इस्लाम नहीं कबूलने पर मात्र 8 और 5 वर्ष की अल्पायु में बड़ी क्रूरता से दीवाल में चुनवा दिया। गुरु जी ने इतना सब न्योछावर कर दिया पर कभी हार नहीं मानी। उनके जन्मस्थान बिहार की धरती हमें उनके पदचिन्हों पर देश और धर्म के लिये त्याग और वलिदान की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में संघ के विभाग सेवा प्रमुख प्रभात कुमार रंजन, राजन कुमार, आयुष त्रिपाठी, प्रियांशु, वीरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, मिशन मोदी जिला मीडिया प्रभारी विनोद पाण्डेय, कुमार विश्वरंजन, नीतीश रिशु आदि लोग सम्मिलित हुए और चित्र पर पुष्पार्पण पूजन किया।