मदारपुर में हुआ सांसद का हार्दिक अभिनंदन

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
लकड़ी नबीगंज (सिवान) :
प्रखंड के मदारपुर में शनिवार को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल तथा कविता सिंह का एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर दोनों सांसदों को पुष्पगुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। स्वागत से अभिभूत सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल कहा कि क्षेत्र की जनता जिस आशा के साथ हम लोगों को अपना प्रतिनिधि चुनी है उनके अपेक्षाओं पर खड़ा उतरना ही प्राथमिकता होगी। क्षेत्र का विकास तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाना ही प्राथमिकता है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं से भी जनता को अवगत कराया।
वहीं सांसद कविता सिंह ने कहा कि क्षेत्र की विकास एवं जनता की अपेक्षाओं पर कभी दाग नहीं लगने दिया जाएगा। दोनों सांसद ने कहा कि समन्वय बनाकर पूरे जिले की समस्याओं का निराकरण करने और जनता के अटूट विश्वास पर खरे उतरने का भरोसा दिलाया।
इसके पूर्व काफी संख्या में समारोह में अागंतुक नेताओं का गर्मजोशाी से स्वागत किया गया। समारोह में पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह, जदयू नेता सह हिंदू युवा के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने की तथा मंच संचालन एवं व्यवस्था भाजपा के पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ पप्पूूू सिंह ने किया। समारोह को हिंदूू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह, जदयू नेता सह मुखिया संदेश महतो, जिला अनुश्रवण समिति के सदस्य नेता त्रिभुवन राम, ओमप्रकाश गुप्ता, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामनाथ साह,
भाजपा किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, बृजकिशोर सिंह,
मुजफ्फर इमाम, दिनेश्वर सिंह, अनिल पासवान आदि ने संबोधित किया।