Θ बेतिया – ठंड में विद्यालय संचालन के समय में परिवर्तन की माँग को लेकर TSUNSS गोपगुट ने दिया ज्ञापन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप बढ़ने से कंपकंपाती ठंड में जहाँ वयस्क लोग को भी बाहर निकलने में मुश्किल हो रही है वहीं बच्चे सुबह में हीं विद्यालय जाने की तैयारी में लग जाते हैं। बढ़ते ठंड से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना होती है। ऐसे में जिले के TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ, TSUNSS, गोपगुट पश्चिम चम्पारण जिला महासचिव राजेश कुमार राय एवं कोषाध्यक्ष प्रशांत प्रियदर्शी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर विद्यालय संचालन के समय में परिवर्तन की माँग की है ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े। इसकी सूचना संघ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’ ने दी। आगे यह भी कहा कि ठंड के कारण बच्चों के सुबह विद्यालय आने से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है साथ हीं उपस्थिति भी प्रभावित होगी। इसलिए उपरोक्त समस्या को देखते हुए TSUNSS गोपगुट संघ ने जिले में विद्यालय के संचालन समय में परिवर्तन करने हेतू जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया है।