
दैनिक खोज खबर/पानापुर प्रखंड के क्वार्टर बाजार स्थित विद्वत्वती कॉम्प्लेक्स में बुधवार को Findi ATM का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य रत्नेश भास्कर द्वारा फीता काटकर किया गया। एटीएम सेवा शुरू होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सुविधाओं के लिए शहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रत्नेश भास्कर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है। Findi ATM के शुरू होने से लोगों को नकद निकासी सहित कई जरूरी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी, जिससे उनका समय और खर्च दोनों बचेंगे। संचालिका गुड़िया कुमारी ने बताया कि इस सेवा के माध्यम से ग्राहक 10 हजार रुपये तक का लेन-देन नि:शुल्क कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर और आसान बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। स्थानीय लोगों ने एटीएम खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब बैंक संबंधी छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूर शहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों एवं मजदूरों को काफी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास और डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।




Recent Comments