दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
लौरिया थाना परिसर में 5 थाने की पुलिस संयुक्त रूप से साढ़े 27 सौ लीटर देशी व विदेशी शराबों को विनष्ट की। नरकटियागंज के एसडीपीओ निसार अहमद के नेतृत्व में शराब को जेसीबी मशीन से नष्ट कर खोदे गए गड्ढे में डाला गया। इस बावत एसडीपीओ श्री अहमद ने बताया कि डीएम के आदेश पर थाना में जप्त शराबों को नष्ट किया जा रहा है। जिसमें विदेशी शराब 2151 लीटर है,जबकि देशी शराब 600 लीटर है जो कुल 21 सौ इक्यावन लीटर है। एसडीपीओ ने बताया कि नष्ट किए जा रहे शराब में लौरिया का 2151 लीटर, गौनाहा का 12 लीटर, सिकटा का 120 लीटर और साठी का 83 लीटर देशी व विदेशी शराब मिलाकर है। इसे नष्ट करने के अभियान में एसडीपीओ श्री अहमद के साथ उत्पाद अधीक्षक रंजीव कुमार झा, इंस्पेक्टर एसबी ठाकुर, लौरिया थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, साठी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा, सिकटा से अनिल कुमार सिंह, मैनाताड़ से रामविनोद सिंह, सीओ अनिल भूषण, गौनाहा से राम अयोध्या पासवान और लौरिया अंचल से बीएओ तारकेश्वर राम सहित सभी थानों की पुलिस और स्थानीय चौकीदार भी उपस्थित थे।




Recent Comments