सिवान:-दारौंदा में वृद्ध की पाइप से पिट-पीटकर हत्या,हमलावर को भी आक्रोशित लोगों ने मार डाला

———————————-

  ✍दैनिक खोज खबर के लिए विकास कुमार के साथ रविन्द्र कु गुप्ता की रिपोर्ट।

———————————

सीवान : महाराजगंज अनुमंण्डल के दारौदा थाना क्षेत्र के विशूनपुरा गांव में एक 65 वर्षीय बृद्ध किसान की हत्या कर दी गई। मृतक विशूनपुरा निवासी स्व.कन्हई महतो का पुत्र सभा महतो बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह करीब 10 बजे सभा महतो गाय को लेकर खेत में गया था।इसी क्रम में एक युवक ने उसपर लोहे के पाईप से हमला कर दिया ।जिससे सभा महतो घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया ।शोर-गुल के बाद पहुचे ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया व जमकर धुनाई कर दी।ग्रामीणों की पिटाई से लगभग मरणासन्न हो चुके युवक को स्थानिय थाना पुलिस ले गई।मगर आरोपी ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।फिलहाल हमला के कारणों का पता नही लग रहा है।पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है ।मृतक के दो पुत्र संजय महतो व मनन महतो बाहर रह नौकरी करते हैं।