Θ बेतिया – आज स्थानीय जिला कार्यालय कमलनाथ नगर बेत्तिया में राष्ट्रीय आजाद मंच की जिला कार्यकारिणी समिति की हुई बैठक समपर्ण

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
आज दिनांक 13 दिसंबर 2018 को स्थानीय जिला कार्यालय कमलनाथ नगर बेत्तिया में राष्ट्रीय आजाद मंच की जिला कार्यकारिणी समिति की हुई बैठक में आगामी होने वाले छात्र संघ के चुनाव में शामिल होने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंच के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने कहा कि आगामी होने वाले छात्र संघ चुनाव में राष्ट्रीय आजाद मंच विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत तथा संबद्ध कालेजों में सभी पदों पर अपना प्रत्याशी उतारेगा साथ ही साथ चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते हुए प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क अभियान में युद्ध स्तर पर तेजी लाने की मंच के कार्यकर्ताओं से अपील किया। उन्होंने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के कॉलेजों से लेकर विश्वविद्यालय तक शैक्षणिक माहौल पूरी तरह चौपट हो गई है इस चौपट शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए छात्रों को आगे आना होगा यही वर्तमान समय की मांग है।
आज चौपट शिक्षा व्यवस्था के कारण छात्र बेहतर पढ़ाई के लिए दूसरे प्रदेशो में पलायन करने को मजबूर है। वही जिला संगठन मंत्री गोलू मिश्र ने बताया कि आगामी होने वाले छात्र संघ चुनाव में सकारात्मक परिणाम एवं संप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए राष्ट्रीय आजाद मंच चुनावी मैदान में अपना प्रत्याशी उतारेगा।वही नगर प्रभारी पियूष मिश्रा ने कहा कि मंच ने छात्र हित एवं समाज हित में लगातार काम किया है और आगे भी करता रहेगा वहीं आगामी सूचना जारी करते हुए श्री मिश्र ने बताया कि 20 दिसंबर को राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय तथा 24 दिसंबर को महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय में कॉलेज इकाई का गठन किया जाएगा कार्यक्रम को निखिल कुमार मिश्रा कृष्णा कुमार श्रीधर मिश्रा राहुल शर्मा आदि ने संबोधित किया. बैठक में मुख्य रूप से चुनाव प्रचार को गति देने एवं संपर्क अभियान में तेजी लाने एवं प्रत्याशियों के नाम पर आपसी सहमति बनी।मौके पर,तालीम आलम,सब्बू आलम चन्दन कुमार,अमित कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।