
आशाकर्मियो ने किया बिहारशरीफ रहुई रोड जाम,
ロ आगामी 27 दिसम्बर को होगा रेल का चक्का जाम।
ロ नालंदा से कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट/आशा कर्मियों की 12 सूत्री मांगों की हड़ताल दिन पर दिन आक्रामक रूप धारण कर रही है।शुक्रवार को रहुई बिहारशरीफ रोड अस्पताल के पास पूरी तरह जाम कर दिया।संघ के अध्यक्ष सुनीता देवी ने बताया कि आगामी 27 दिसम्बर को रेल का चक्का सोहसराय हाल्ट पर रोका जायेगा।लगभग तीन से चार घंटे की जाम से लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।कई राहगीर रास्ता बदल कर जाते दिखे।कुछ राहगीरों से झड़प व् मारपीट भी हुई है।प्रशाशन मूकदर्शक बन कर खड़ी रही।जाम की सूचना पाकर बीडीओ विवेक कुमार जाम स्थल पर पहुच कर अशाकर्मियो को समझाने का प्रयास किया लेकिन बिफल रहे। अस्पताल में मरीज भी आना बंद कर दिये है।क्षेत्र में अशाकर्मियो की हड़ताल की सूचना आग की तरह फैल गयी है।हड़ताल कर्मियों ने पूरे अस्पताल के कमरे में ताला जड़ कर विरोध जतायी।तीन दिन से ओपीडी पूरी तरह बंद है।हालांकि मरजेंसी इलाज पर किसी तरह की पावंदी नही है।जाम में मरीजो व परीक्षार्थियों को जाने दिया जा रहा था।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ट के आशुतोष कुमार ने पहुच समझाने का किया प्रयास , मौके पर भाजपा के आशुतोष कुमार ने पहुच कर आक्रोशित कर्मियों को समझाने का प्रयास करते दिखे, लेकिन नरेंद्र मोदी हाय हाय, मंगल पांडेय हाय हाय, भाजपा जदयू की सरकार होश में आओ के नारों के बीच नेता की आवाज़ दबती नजर आई
बबिता देवी ने बताई की हमलोग निश्चचित समय दो घण्टे के लिये जाम किये थे।समय अबधि पूरी होने के बाद हमलोग खुद जाम तोड़ दिये।इस मौके पर मिनता सिन्हा, रीना कुमारी,घर्मशिला सिन्हा, प्रतिमा कुमारी,पुतुल कुमारी,सविता कुमारी,मंजू कुमारी,सीता कुमारी,रानू देवी,पूनम कुमारी,रेखा कुमारी,रिंकू कुमारी,रेणु सिन्हा,कुमारी रेखा सहित,भैक्सिन कुरियर समिति के महेश रविदास, विजय रविदास, संजय रजक,ब्रह्मदेव प्रसाद सहित सैकड़ों कर्मी मौजूद थे।




Recent Comments