Θ बेतिया – आज राष्ट्रीय आजाद मंच के जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
आज दिनांक 11 मार्च 2019 को स्थानीय कमलनाथ नगर स्थित जिला कार्यालय में राष्ट्रीय आजाद मंच के जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुआ.बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश प्रभारी विशाल कुमार मिश्र ने संगठन के मूल्यो पर चर्चा करते हुए कहा कि अपनी भारतीय संस्कृति, सभ्यता,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं आध्यात्मिक मूल्यों पर चलते हुए स्वयं को राष्ट्रहित में समर्पित करना ही संगठन का मुख्य लक्ष्य है.उन्होंने कार्यकर्ताओं में सकारात्मक उर्जा भरते हुए कहा कि शैक्षणिक व्यवस्थाओं में सुधार, अराजकता, आतंकवाद,भ्रष्टाचार,धर्मांतरण,भारतीय संस्कृति के विरुद्ध रचे जा रहे हैं षडयंत्र एवं सांप्रदायिक तथा सामाजिक भेदभाव की शक्तियों के खिलाफ आंदोलन को तेज करने की अवश्यकता है।
वहीं जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव की बिगुल बजने के साथ हम युवाओं का दायित्व भी समाज में बढ़ गया है ऐसे में राष्ट्रीय आजाद मंच के कार्यकर्ता घर घर जाकर भारी संख्या में मतदान करने के लिए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर मतदान के लिए प्रेरित करेंगे.जिला प्रमुख नितेश सिंह एवं विभाग संयोजक दीपक कुशवाहा ने आगामी योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि 17 मार्च को नौतन प्रखंड का इकाई पुनर्गठन किया जाएगा एवं 19 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन करने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया.बैठक का धन्यवाद ज्ञापन विभाग प्रमुख मृत्युंजय गौतम ने किया.मौके पर जिला उपाध्यक्ष पियूष भवसागर,संजीत तिवारी,नगर अध्यक्ष आदित्य उत्कर्ष,योगापट्टी प्रभारी एमाम हुसैन,नौतन प्रभारी मनोज कुमार,नरकटियागंज के प्रभारी कृतिक राज,चनपटिया प्रभारी तालीम राजा,लौरिया प्रभारी अजय साह,अमित सिंह,शुभम श्रीवास्तव,विनय कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Recent Comments