दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मैनाटाड़ वाहन जांच के दौरान शुक्रवार के देर संध्या पुलिस पब्लिक की भिड़ंत हो गई। घटना इनरवा थाना क्षेत्र के पिडा़री बाजार चौक कि है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि भिड़ंत में दो थानाध्यक्ष सहित एक दर्जन जवान घायल हो गए।घायलों में मैनाटांड़ थानाध्यक्ष राम विनोद सिंह,इनरवा थानाध्यक्ष उदय कुमार,जमदार दीप नारायण प्रसाद, मुन्ना महतो, राज किशोर प्रसाद, हवलदार प्रमोद सिंह, सिपाही रवि भूषण प्रसाद, चौकीदार ललन साह, ड्राइवर पारस यादव आदि शामिल है। सभी घायलों का इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड़ में किया गया।बताया जाता है कि रात्रि गश्ती में इनरवा थाना की पुलिस पिडा़री बाजार के समीप जामदार वृजकिशोर चौधरी के नेतृत्व मे वाहन जांच कर रही थी तभी रास्ते के किनारे अपने गन्ना लदे ट्रैक्टर की इंतजार में खड़ा पिडा़री निवासी रामश्रय साह का पुत्र धनंजय कुमार से इनरवा थाना का नीजी ड्राइवर हारून आलम जांच के नाम पर उलझ गया ।धनंजय ने इसका विरोध किया तो ड्राइवर ने गाली गलौज व पीटना शुरू कर दिया।इसी बिच पुलिस ने धनंजय को पुलिस जीप मे बैठा लिया और थाना लेकर चले आए। पुलिस द्वारा धनंजय के साथ ज्यादती होता देख स्थानिय लोग आक्रोशित हो उठे।मंदिर मस्जिद में लगे माइक से कुछ ग्रामीणों ने पूरी घटना की जानकारी गांव वालों को पुकार कर बता दी।सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।तब तक इनरवा थानाध्यक्ष अपने बाइक से अन्यत्र जगह गस्ती कर लैट रहे थे। उसी दरमियान ग्रामीणों ने इनरवा थानाध्यक्ष को चौक पर रोककर बंधक बना लिया और धनंजय को थाना से वापस लाने की मांग करने लगे। ग्रामीणो की बिगड़ते माहौल को देखते हुए थानाध्यक्ष ने थाना से धनंजय को वापस लाने का पदाधिकारीयो को आदेश दिया। धनंजय को वापस करते ही ग्रामीण इनरवा पुलिस पर हमला बोल दिया तथा इनरवा थानाध्यक्ष को घंटो बंधक बनाए रखा।इधर घटना की सूचना मिलते ही मैनाटांड़ थाना सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचते ही सैकड़ों लोगों ने लाठी डंडों से लैस होकर पुलिस जीप पर धावा बोल दिया। आक्रोशित लोगों ने मैनाटांड़ थानाध्यक्ष राम विनोद सिंह सहित पुलिस जवानों पर लाठी डंडा की बरसाना शुरू कर दी। और पुलिस जिप्सी को क्षतिग्रस्त कर नहर में पलट दी। खून से लथपथ थानाध्यक्ष अपने जवानों के साथ किसी तरह बच निकले। घटना की जानकारी एसपी को दी गई।सूचना पर पहुंचे एसपी जयकांत सहित एक दर्जन थानों के पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिडा़री गांव पहुंच एक्शन लिया और करीब सात लोगो को हिरासत मे लेकर आवश्यक पुछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष का हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे मंत्री गन्ना व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद आलम उर्फ फिरोज अहमद घटना की जानकारी मिलते ही अर्ध रात्रि को सीएससी पहुंच थानाध्यक्ष राम विनोद सिंह की कुशल क्षेम की जानकारी ली। साथ ही इस घटना की कड़ी निंदा भी की। पिडा़री में सन्नाटा पसरा, भय का महौल। एसपी के निर्देश पर पिडा़री के लगभग एक दर्जन लोगों की गिरफ्तारी और पुलिसिया कार्रवाई की डर से शनिवार को बाजार सहित पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। लोग सड़कों पर घूमने के बजाय घरों में दुबके रहे।वही दुकाने दिनभर बंद रही। कार्रवाई की डर से अधिकांश लोग गांव छोड़कर बाहर शरण लिए हुए हैं।





Recent Comments