तिलक मे आये लोग लगें रहें रश्म अदायगी में, चोर ले गये बोलेरो

ロ पूरे इलाके में शादी में वाहन चोरों के चोरी से परेशान हैं लोग

ロ शादी में खासकर मोटरसाइकिल से जानें में डर रहें हैं लोग़

मशरक (सारण )मशरक थाना क्षेत्र के बेगछपरा गांव स्थित भूआल बाबा के पास तिलक समारोह से रविवार की रात्रि एक बोलेरो चोरी हो गयी। रविवार को रात्रि बेनछपरा गांव निवासी जनार्दन चौरसिया के यहाँ तिलक समारोह से बोलेरो चोरी की घटना के बाद अफरातफरी मच गयी। समारोह में शामिल होने आए लोग नास्ता जलपान छोड़ अपनी अपनी वाहन के पास पहुंचे।और वाहन चोरी के डर से ज्यादातर लोग बैनर वापस लौटे। इस संदर्भ में वाहन चालक सिवान जिला के गोरेयाकोठी थाना अंतर्गत सरेया गांव निवासी मुमताज आलम द्वारा मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिसमे कहा गया है कि गोरेयाकोठी निवासी जितेंद्र चौरसिया के यहाँ से तिलक समारोह में शामिल होने बेनछपरा गांव आए थे।नास्ता करने के दौरान बोलेरो चोरी हो गयी।