Θ बेतिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की 125 वीं जयंती मनाई गई

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज दिनांक 12 जनवरी 2018 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की 125 वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर अभाविप बेत्तिया नगर इकाई द्वारा एम जे के कॉलेज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आरएसएस के जिला प्रचारक राकेश कुमार,अभाविप के विश्वविद्यालय प्रमुख नीरज ठाकुर,विभाग प्रमुख प्रोo अरुण दत्त,जिला प्रमुख अभय सिंह व नगर मंत्री राजन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए आरएसएस के जिला प्रचारक राकेश सिंह व अभाविप के विश्वविद्यालय प्रमुख नीरज ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। अपने कम आयु की अवस्था में ही स्वामी विवेकानंद जी ने अपने विचारों से पूरी दुनिया को मार्गदर्शन किया। विश्व में भारतीय संस्कृति को स्वामी जी ने गौरवान्वित किया। उन्होंने युवाओं को अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए तीन मूल मंत्र दिया था।उठो, जागो और चलो और तब तक चलते रहो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। आज की युवा पीढ़ी को अपने विचारों पर अडिग रहने की जरूरत है क्योंकि युवा ही आने वाला हमारे देश का भविष्य है।
अभाविप के विभाग प्रमुख प्रो अरुण दत्त व जिला प्रमुख अभय सिंह ने कहा की विश्व में सनातन धर्म का प्रचार करने वाले स्वामी विवेकानंद जी 25 वर्ष की अवस्था में गेरुआ वस्त्र धारण कर लिया। उन्होंने पैदल ही पूरे भारतवर्ष की पैदल यात्रा की। जब वें पहली बार 1893 में शिकागो विश्व धर्म संसद में बोल रहे थे तो उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत”मेरे अमेरिकी भाइयों और बहनों को” संबोधित किया। इतना सुनते ही पूरा संसद भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने कहा था कि अध्यात्म विद्या और भारतीय दर्शन के बिना विश्व अनाथ हो जाएगा।
रामलखन सिंह यादव कॉलेज के प्रो अरविन्द कुमार व अभाविप के नितेश पटेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में फैलाने का काम किया। भारत के गौरव को देश देशांतरों में उज्जवल करने का सदा प्रयत्न करते रहे। वे सदा अपने को गरीबों का सेवक कहते थे। आज के युवा यदि स्वामी जी के विचारों पर चलें तब वें अपने लक्ष्य को बहुत जल्द हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम को नगर मंत्री राजन कुमार प्रदेश कार्यकारी सदस्य रवि पटेल व नितीश पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अभाविप के नगर सहमंत्री अभिषेक कुमार यदुवंशी ने किया।मौके पर नगर सह मंत्री सुनील पासवान कुणाल सिंघानिया व रजनीश गोस्वामी,चंदन सिंह राठौर,धर्मेश कुमार, अनुराग पांडे, अरुण कुमार यादव दीपक कुमार संतोष कुमार, गोविंद कुमार, गौरव सिंह, दीपक पाठक, सुमित कुमार, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments