अभी 16 जनवरी तक ठंड से निजात मिलने के नही दिख रहे आसार, अलर्ट जारी
दैनिक खोज खबर डेस्क
       विगत कई दिनों से पड़ रही हाड़ कपाने वाली ठंढ़ से निजात मिलने के आसार नही दिख रहे हैं। कम से कम मकर संक्रांति तक तो ठंड खूब रुलायेगी।
हालांकि राजधानी पटना समेत कई जिलों में शुक्रवार को सूर्यदेव ने दर्शन दिए। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में सूर्य की सबसे तेज रौशनी शुक्रवार को मिली। धुप निकलने के कारण ठण्ड से थोड़ी राहत तो जरूर मिली मगर फिर तीन बजे के बाद पछुवा हवा के बहने से कनकनी बढ़ गयी।

कोहरे की चादर में लिपटा छपरा जंक्शन


        शुक्रवार को पारा दो डिग्री ऊपर जरूर चढा था पर इससे आमजनों को कोई खास राहत नही मिली।
मौसम विभाग ने पटना, भागलपुर, सुपौल, फारबिसगंज और छपरा में “सीवियर कोल्ड डे” घोषित किया है। यानी इन जिलों में अगले 24 घण्टे तक भीषण ठण्ड पड़ेगी।

कोहरे के बीच गुजरते वाहन


वही गया, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में “कोल्ड डे” घोषित किया गया है।
16 जनवरी तक बिहार में भीषण ठण्ड को ले अलर्ट भी जारी किया गया है।
वही 16 जनवरी को बिहार के कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान भी मौसम विभाग लगा रहा है।