
दवा व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या
छपरा। गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान चाकू से घायल रिविलगंज थाना क्षेत्र के कचनार निवासी व दवा व्यवसायी प्रभुनाथ राय की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया प्रभुनाथ राय की टेकनिवास बाजार पर दवा दुकान है।जिन्हें बीती रात अपराधियों ने चाकू मार जख्मी कर दिया था।लोगों ने उन्हें आननफानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।




Recent Comments