अब्बासी महासभा ने ईद के किट वितरीत किए
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 22 जून। इण्डियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा राजस्थान द्वारा गरीब असहाय लोगों को शास्त्रीनगर स्थित सोलंकी वाटिका में अब्बासी महासभा की जानिब से ईद के किट वितरित किये गये जिलाध्यक्ष मोहम्मद इस्माईल अब्बासी ने बताया कि युथ प्रदेश अध्यक्ष कय्युम मोहम्मद सक्का के नैतृत्व में गरीब असहाय लोगों को ईद के किट वितरित किये गये हैं। संस्था का उद्देश्य है कि हम भी गरीब असहाय लोगों की ईद की खुशी में शामिल होवें। प्रदेश कार्यालय सचिव नसरूद्दीन अब्बासी ने बताया कि ईद के बाद अब्बासी महासभा द्वारा ईद मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें सभी समाज के धर्मगुरू शिरकत करेंगे एवं अमन, चैन, शांन्ति सोहार्द कायम करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर अब्दुल नशीर कुरैशी शहर अध्यक्ष कुरैशी समाज, मुबारिक हुसैन अब्बासी, कुरबान अली अब्बासी, सद्दाम हुसैन अब्बासी, शकील अब्बासी, मोहम्मद हुसैन अब्बासी, जाकिर हुसैन अब्बासी, शहजाद हुसैन अब्बासी, मोहम्मद कय्युम अब्बासी, शहजाद अब्बासी, मोहम्मद अफजल, बाबू भाई, अकरम भाई, मुमताज मास्टर, अ. लतीफ, आदि उपस्थित थे।




Recent Comments