सारण :तरैया के नेवारी पंचायत में मैट्रिक परीक्षा में सर्वोच्य अंक लाने छात्रों को मुखिया ने किया सम्मानित
#वर्ष 2016 व 2017 के टॉपर छात्र- छात्राओं को साईकिल देकर किया सम्मानित
#रम्भा गुप्ता की रिपोर्ट

तरैया:27.01.2018,
प्रखंड के नेवारी गाँव मे गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे उक्त पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार यादव ने वर्ष 2016 व 2017 के मैट्रिक परीक्षा में टॉपर छात्र- छात्राओं को साइकिल देकर सम्मानित किया। मुखिया ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद 2016 में शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्होंने बच्चों के बीच प्रतियोगिता की भावना जागृत करने के उद्देश्य से घोषणा किया था कि उनके भागवतपुर पंचायत के जो भी छात्र -छात्रा मैट्रिक की परीक्षा में डिस्टिंग्सन लाएंगे व टॉप करेंगे उनको साईकिल देकर सम्मानित किया जाएगा। उसी घोषणा के आलोक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर चार छात्र छात्राओं को साईकिल प्रदान किया गया। वर्ष 2016 के मैट्रिक परीक्षा में 80.4 प्रतिशत प्राप्त नेवारी गांव निवासी शिक्षक सुभाष कुमार के पुत्र अंकित कुमार व 75.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किशुन महतो की पुत्री विजान्ति कुमारी तथा वर्ष 2017 में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त नेवारी गांव निवासी पत्रकार नवल किशोर राय के पुत्र नीरज कुमार व 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त भागवतपुर गांव निवासी देवेंद्र गिरी की पुत्री निशा कुमारी को मुखिया ने साईकिल देकर सम्मनित किया। मुखिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार कर समाज के हर बुराई को समाप्त किया जा सकता है। शिक्षा एक ऐसा साधन है जिससे जिला, राज्य व देश का भला हो सकता है। मनुष्य सादगी के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता को कायम रख सकता है। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को हमेशा अव्वल करने के लिए लगातार परिश्रम करने व सभी विषयों पर अच्छी पकड़ रखने का सुझाव दिया। उपप्रमुख जगलाल राय ने कहा कि मुखिया द्वारा प्रारम्भ किया गया यह घोषणा विद्यार्थियों में प्रतियोगिता की भावना जागृत करेगा व मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने भी अपने स्तर से शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में अपनी भागीदारी की चर्चा की।कार्यक्रम को सरपंच बिगन राय, उपमुखिया विनायक ठाकुर, वकील राय, हरेन्द्र यादव, रासबिहारी गिरी, ओमप्रकाश शर्मा, हरेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र महतो, कृष्णा राय, राम अयोध्या शर्मा, पंचानंद गिरी आदि ने संबोधित किया।