जयप्रकाश विश्वविद्यालय के एकलव्य खेलकूद प्रतियोगिता में सीवान की मनीषा को 1500 मीटर दौड़ में मिला तृतीय स्थान

सीवान :जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा कैम्पस में आयोजित अन्तर महाविद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता में बुधवार को प्रथम दिन 1500 मीटर दौड़ में सीवान तरवारा स्थित मजहरूल हक़ डिग्री कालेज की मनीषा कुमारी को तृतीया स्थान(कास्य पदक) प्राप्त हुआ।
गौरतलब हो कि सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसाव के मनोज सिंह की पुत्री मनिषा कुमारी मजहरूल हक़ डिग्री कालेज की सत्र -2015-18 की सेकेंड एयर की अर्थशास्त्र की छात्रा है। वह महाविद्यालय के एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी व क्रीड़ा भारती सीवान के उपाध्यक्ष प्रोफेसर अवधेश शर्मा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के एकलव्य खेलकूद प्रतियोगिता में पहली बार अपने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रही है । मनीषा के इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुबोध कुमार सिंह, क्रीड़ा भारती सीवान के अध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता राजीव रंजन राजू, सचिव पत्रकार नवीन सिंह परमार , सह सचिव डाक्टर सुधीर कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य रोहित कुमार, मनीष तिवारी प्रियेश , पत्रकार मनोज कुमार सिंह, अधिवक्ता पंकज कुमार सिंह सहित विभिन्न खेल संगठनों व खेल प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनायें दी है ।
••••••••••••
परमार मीडिया सीवान