46 वीं बिहार राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का छपरा में आयोजन

छपरा : 46 वीं बिहार राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पार्टी क्लब छपरा में किया गया.प्रतियोगिता का उद्घाटन सारण के पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव डॉ हरेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पर्यावरण संरक्षण बढ़ाने के प्रयास में उन्हें पौधा देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद पूर्व मंत्री उदित राय, राणा प्रताप सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव राजाजी राजेश को संघ के संरक्षक देव कुमार सिंह ने पौधा देकर सम्मानित किया।
बताते चलें कि यह प्रतियोगिता सारण जिला कबड्डी संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी जय नारायण सिंह सोलंकी को समर्पित किया गया तथा उनके फोटो पर माल्यार्पण के उपरांत खिलाडियों से परिचय पुलिस अधीक्षक सारणी एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।
बताते चलें कि इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग ले रही है, जिसमें सारण, सिवान, गोपालगंज एवं मुजफ्फरपुर की पुरुष एवं महिला टीम है।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के पुरुष वर्ग में सारण ने गोपालगंज को 33 अंकों से तथा मुजफ्फरपुर ने सिवान को 16 अंकों से पराजित किया ।
वही महिला वर्ग के मैच में सारण ने गोपालगंज को 34 अंकों से पराजित किया तथा मुजफ्फरपुर ने सिवान को 18 अंको से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली.
प्रतियोगिता का अंतिम और फाइनल मैच के पुरुष वर्ग में सारण की टीम ने मुजफ्फरपुर को 49 अंक से हरा दिया. वही महिला वर्ग में मुजफ्फरपुर ने सारण को 17 अंक से हरा दिया।
यह जानकारी सारन जिला कबड्डी संघ के सचिव डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने की उक्त अवसर पर संघ के पदाधिकारी सभापति बैठा, सुशील कुमार सिंह,निलेश कुमार सिंह,राकेश कुमार सिंह,पंकज कश्यप,मृत्युंजय सिंह,पंकज चौहान एवं नीरज तिवारी मौजूद थे।