ABVP के 59 वें प्रांतीय अधिवेशन में छपरा के कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेवारी

💢अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नवादा में आयोजित 59वां प्रांतीय अधिवेशन धूमधाम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें जय प्रकाश विश्वविद्यालय के विभिन्न प्राध्यापकों एवं छात्र नेताओं को प्रमुख जिम्मेवारी दी गई जिसमें अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक प्रो० डॉ० कुमार मोती को बिहार प्रदेश अध्यक्ष, सिवान की छात्रा सुश्री लक्ष्मी कुमारी को प्रांत सह मंत्री, सोनपुर के छात्र नेता आशुतोष कुमार रितेश को विश्व विद्यालय प्रमुख, छपरा के रितेश रंजन को विश्वविद्यालय संयोजक, सीनेट सदस्य अखिलेश मांझी को विभाग प्रमुख, मनोज कुमार एवं आकाश कुमार को विभाग संयोजक, छपरा के प्राध्यापक विनोद राज को जिला प्रमुख एवं रवि पाण्डेय को जिला संयोजक, सिवान के प्राध्यापक प्रो० अवधेश शर्मा को जिला प्रमुख एवं राहुल चौरसिया को जिला संयोजक गोपालगंज के कौशिक कुमार को जिला संयोजक के साथ छपरा के आकाश कुमार मोदी, सुश्री रितु रश्मि, वंशीधर कुमार, विशाल कुमार, सोनपुर के विकास किशोर गौतम, अमनौर के अंकित कुमार सिंह, सिवान के पवन कुमार, सुश्री रश्मि सिंह परमार, कुंदन कुमार सिंह, प्रदीप कुमार यादव, गोपालगंज के प्राध्यापक मुकुल शर्मा एवं चंदन कुमार को प्रांत कार्यकारिणी परिषद सदस्य का दायित्व दिया गया।
 प्रमुख दायित्व मिलने के खुशी में आज सोनपुर के अभाविप कार्यालय पर नगर मंत्री यशवंत कुमार, सहमंत्री परमवीर कुमार गौतम, रणवीर कुमार, प्रशांत कुमार, दीपक कुमार, राजीव कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष केतन कुमार सिंह, कॉलेज अध्यक्ष निशांत गौतम, अनिमेष कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के नगर महामंत्री राहुल कुमार सिंह, नंदन कुमार, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक सत्यवीर सिंह, सहसंयोजक आलोक कुमार, युवा नेता दिव्यांशु गौतम आदि ने विश्वविद्यालय प्रमुख आशुतोष कुमार रितेश एवं प्रांत कार्यकारिणी परिषद सदस्य विकास किशोर गौतम को पुष्प गुछ एवं मिठाई खिलाकर बधाई देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामना की।
( इनपुट : श्रीनारद फाउंडेशन: सीवान )