मांझी(सारण)। आगामी 19 जनवरी को प्रस्तावित जन जीवन हरियाली कार्यक्रम को लेकर आयोजित होने वाली मानव श्रृखला को सफल बनाने के लिए मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी। रैली प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर फतेहपुर,डुमरी,घोरहट,सलेमपुर होते हुए ताजपुर पहुंचा जहां कई गांवों का भ्रमण करते हुये साधपुर, शीतलपुर, बरेजा नरपलिया बाजार होते हुये मझनपुरा जाकर रैली समाप्त हो गयी। रैली को डीटीओ जय प्रकाश नारायण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जन जीवन हरियाली अभियान की सफलता एवं मानव श्रृंखला में आम जनो की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई गांवो में रैली के द्वारा लोगो को जागरूक किया गया। रैली का नेतृत्व बीडीओ नील कमल कर रहे थे। इससे पहले रैली को रवाना करने से पूर्व बीडीओ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की इस अति महत्त्वपूर्ण मुहिम में आम से लेकर खास व्यक्ति की भागीदारी से ही नये बिहार बनाने का संकल्प पूरा हो सकता है। इस मौके पर सीओ दिलीप कुमार, बीएओ अरविंद कुमार,पीओ मनरेगा हंसनाथ साह बी सी ओ दिलीप कुमार प्रखंड समन्यवक अनीश कुमार के अलावा सभी स्वच्छताग्रही,सभी कॄषि समन्यवक सभी कृषि सलाहकार व शिक्षको के अलावा कई जन प्रतिनिधि भी शामिल थे।




Recent Comments