करंट लगने से काम कर रहा युवक घायल
✍️परवेज अखतर/सिवान,सिवान: नौतन थाना क्षेत्र के गंधरपा में शटरिंग का काम कर रहा युवक धारा प्रवाहित तार की चपेट में आकर  गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन फानन में स्थानीय लोगो ने घायल को नौतन पीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल ताली विशुनपुर निवासी बसीर यादव है।  परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह बसीर काम कर रहा था तभी काम पास से गुजरे बिजली के तार से उसका शरीर स्पर्श कर गया और उसे जोरदार करंट लग गया