RSS के सरकार्यवाह भैय्या जी जोशी ने पटना साहिब में मत्था टेका

पटना:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह आदरणीय सुरेश (भैय्या जी) जोशी ने पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहब में मत्था टेका। गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश पर्व की समाप्ति की अवसर पर उन्होंने मत्था टेक कर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के श्री चरणों में अपनी श्रद्धा निवेदित की। उन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन त्याग-समर्पण का संदेश देने वाला जीवन है। अपने सारे परिवार को राष्ट्रहित में बलिदान देकर पुरूषार्थी समाज बनाने की परंपरा कायम रखी। ऐसे त्यागी और समर्पित व्यक्तित्व की प्रेरणा से राष्ट्र आलोकित है। गुरु महाराज के सपनों के अनुसार भारत समर्थशाली होकर रहेगा। ऐसे गुरुओं की बलिदानी परंपरा जिस राष्ट्र में रही है वह राष्ट्र निश्चित तौर पर दुनिया का मार्गदर्शन करेगा।

आदरणीय भैय्या जी को इस अवसर पर कमिटि की ओर से सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। भैय्या जी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख मा. नरेन्द्र कुमार जी, प्रांत के प्रचार प्रमुख राजेश पांडेय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
( इनपुट : श्रीनारद फाउंडेशन : सीवान )
( साभार : विश्व संवाद केंद्र, पटना )




Recent Comments