इसुआपुर प्रखंड के गाँवों में मुखिया संगम बाबा ने जनसम्पर्क के दौरान जनसंवाद किया
हंकारपुर में गरीब बेटी की शादी में सहयोग को आगे आये संगम बाबा

इसुआपुर/तरैंया ( सारण ) :- बारिश का मौसम चल रहा है जलजमाव वाले जगहों पर बच्चों को जाने से रोकें और उनका ख्याल रखें । वहीं जलजमाव के निकासी के लिये स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधि का सहयोग लें ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो । उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने तरैंयाँ के नारायणपुर गाँव में कही जहाँ घर के बगल के पानी से भरे गड्ढ़े में देवनाथ राय के 8 वर्षीय पुत्र के डुबने से मौत हो गई थी । वहीं संगम बाबा ने इसुआपुर प्रखंड के हंकारपुर, महुली, शामपुर, सढवारा गांव में जनसम्पर्क के दौरान जनसंवाद किया । वहीं मुखिया ने इसुआपुर के हीं महुली के स्व० अफसर ठाकुर की लङकी की शादी में कपङे, राशन व नगद सहयोग किया व हंकारपुर के हीं छठ्ठू पाण्डेय के पुत्र के श्राद्धकर्म में पहूँच सहयोग किया । मौके पर नकुल यादव, यादव राय, पियुस यादव, भोला पाण्डेय, गाँधी राय, रामानन्द राय, शिवपूजन राय, अमीत पाण्डेय, शैलेश राय, अशोक राय, संतोष राय, रुपेश राय, मोहन राय, दिना राय, मुन्ना राय, रोहित राय, जीतेन्द्र राय, राहुल राय, शंकर पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय, नीतेश पाण्डेय मौजूद थे ।




Recent Comments