6 हजार लाभुकों को प्रोत्साहन राशि का किया गया भुगतान
ロ हेमन्त कुमार राय की रिपोर्ट मांझागढ़ (गोपालगंज)/ मांझागढ़ : प्रखंड अंतर्गत 20 पंचायतों में की गई सर्वेक्षण के अनुसार 13हजार लाभुकों के द्वारा शौचालय निर्माण कराया गया है जिसमें 6 हजार शौचालय का नोडल कर्मियों के द्वारा जियो टैगिंग की गई रिपोर्ट के आधार पर 6000 लाभुकों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान कर दिया गया है शेष 7000 लाभुकों को बनाए गए शौचालय का जियो टैगिंग प्रक्रिया चल रही है जियो टैगिंग के रिपोर्ट आते ही भुगतान की जाएगी इसकी जानकारी देते हुए वीडियो वेद प्रकाश ने बताया कि पूर्व प्रखण्ड विकाश प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी अशोक कुमार जिज्ञाशू के द्वारा तीन हजार लाभुक को प्रोत्साह राशि के भुगतान किया गया है तथा 3000 हजार लाभुक का मेरे द्वारा किया गया है जिले मे प्रोत्साहन राशि भुगतान करने वाले में मांझा प्रखंड प्रथम स्थान पर है