इसुआपुर में प्रमुख व उपप्रमुख पर राजनिति सरगर्मी तेज, प्रखंड प्रमुख के लिये 09 अगस्त व उपप्रमुख के लिये 11 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा
इसुआपुर ( सारण ):- इसुआपुर प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिये बैठक का समय निर्धारित हो गया । वहीं प्रखंड प्रमुख के लिये 09 अगस्त व उपप्रमुख के लिये 11 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतु समिति सदस्यों के बैठक का समय प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख इसुआपुर मितेन्द्र राय ने समय निर्धारित किया । वहीं प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव लगने के उपरान्त से हीं इसुआपुर से लेकर तरैंया विधान सभा तक की राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है । डटरापुरसौली की पंचायत समिति सदस्या सरोज कुमारी ने 8 सदस्यों के साथ प्रमुख पर योजना के वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुये प्रखंड प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव लाकर विशेष बैठक बुलाने के लिये प्रखंड अध्यक्ष व प्रखंड कार्यपालक पदाधिकारी इसुआपुर को आवेदन दिया है और वहीं सहवाँ की पंचायत समिति सदस्या रानी देवी ने भी अपने 8 पंचायत समिति सदस्यों के साथ मिलकर पंचायत समिति के बैठक में अनुपस्थिति को लेकर और सदस्यों के साथ कार्य व्यवहार अच्छा नहीं करने का आरोप लगाकर उपप्रमुख पर अविश्वास के लिये विशेष बैठक बुलाने हेतु आवेदन दिया है । जहाँ जिले के सभी प्रखंडों में प्रमुख व उपप्रमुख को लेकर अविश्वास और विश्वास प्रस्ताव का खेल चल रहा है उसी में इसुआपुर में आज 10 दिनों से प्रमुख व उपप्रमुख के लिये पंचायत समिति सदस्यों का जोड़ गाँठ चल रहा है और दोनों पक्ष अपने-अपने खेमे में समिति सदस्यों को करने के लिये लोभ – लुभावन लालच देकर अपने-अपने पक्ष में पंचायत समिति सदस्यों को गोलबंद कर भूमिगत कर रहे हैं । बता दें की इसुआपुर में वर्तमान प्रखंड प्रमुख मितेन्द्र राय हैं वहीं पूर्व में प्रत्याशी रही सरोज कुमारी ने 8 सदस्यों में नन्दकिशोर राय पंचायत समिति सदस्य निपनिया से, दीनानाथ राऊत छपियाँ से, राकेश पाण्डेय अगौथर से, उमा देवी लौवाँ से, पूनम देवी केरवाँ, प्रभावती देवी निपनिया से, संध्या देवी रामपुरअटौली से समिति सदस्यों के साथ संयुक्त रुप से हस्ताक्षरित अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिये आवेदन दिया है । वहीं सहवाँ की पंचायत समिति सदस्या रानी देवी के साथ भी 8 सदस्यों में नयन देवी चकहन, रम्भा देवी जयथर, रजान्ती देवी लौंवाँ, मनु राम छपियाँ, कमलदेव सिंह डटरापुरसौली, राजाराम सिंह अगौथर, मीना देवी रामचौरा से पंचायत समिति सदस्यों ने उपप्रमुख पर अविश्वास लाकर चर्चा के लिये विशेष बैठक हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया है । वहीं मैदान से 2 पंचायत समिति सदस्य अपने को बाहर रख प्रमुख और उपप्रमुख के खेल को रोमांचक बनाये हुये हैं । अगर देखा जाये तो दोनों खेमें में आज भी अविश्वास प्रस्ताव को पारित करने के लिये 2-2 समिति सदस्यों की आवश्यकता है । वहीं इसुआपुर की राजनीतिक सरगर्मी बहूत तेज हो गई है और पक्ष-विपक्ष की राजनीति में इसुआपुर पंचायत प्रतिनिधि से लेकर तरैंया विधान सभा के भावी प्रत्याशी भी मैदान में कूद पङे हैं । अब 09 और 11 अगस्त को हीं पता चलेगा की अब ऊँट किस करवट बैठता है ।




Recent Comments