विकास का वाट जो रहा है बनियापुर प्रखंड का पिठौरी पंचायत

छपरा (सारण) : सारण जिले के बनियापुर प्रखण्ड के पिठौरी पंचायत के किसानों के साथ सिंचाई, पथ निर्माण, बिद्युत विभाग द्वारा सौतेला ब्यवहार करने का जिवन्त उदहारण हैं।
पिठौरी पंचायत के हुरहरा कला नाहर से सरेयां, मोथहां गण्डकी नदी तक जाने वाले नहर के खुदाई 1977 -1979 में की गई। खुदाई के बाद तत्कालीन स्थानीय विधायक व राज्य सरकार की मंत्री उमा पाण्डेय के अथक प्रयास से खेतों की सिंचाई करने का कार्य शुरु हुआ तो लोगों को खेतों की सिचाई के आश जगी। लेकिन उक्त नहर की आज तक एक बार भी सफाई नहीं किया गया और नहीं नहर में दुबारा जल प्रवाह किया गया। किसानों को खेतों की सिचांई की आश दूसरे ही वर्ष गण्डक नहर विभाग ने तोड़ दिया। फिलवक्त बिजली विभाग ने नहर के दोनों बांध पर खम्भा गाड़कर ट्रांसफॉरमर लगा दिया है।
पथ निर्माण विभाग ने नहर के जल प्रवाह के लिए बने पुल को ध्वस्त कर सड़क का निर्माण कार्य कर दिया है। उक्त नहर के जल से सिंचित क्षेत्र के किसानों के अन्दर सिचांई की सुविधा नजदीक आकर दूर चली गई है। नहर के पोषित क्षेत्र के किसान सिंचाई के लिए काफी परेशान नजर आ रहे हैं।नहर की सफाई एवं जल प्रवाह से हुरहरा कला, मिर्जापुर, हरदेव टोला, केवल छपरा, हरदी टोला, सरेयां आदि गांव के लोगों के पटवन की समस्या का समाधान किया जा सकता है। पूर्व जिला पार्षद प्रमोद सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह, चुनु सिंह, गजेन्द्र सिंह आदि ने सरकार से किसानों के पटवन कीै समस्या का समाधान करने के लिए पहल करने की मांग किया है।
#साभार : मनोरंजन पाठक/ छपरा: