दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मंडल कारा बेतिया में तैनात उच्च कक्षपाल (जमादार) गणपति सिंह यादव व होमगार्ड जवान राजेश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। नगर पुलिस सोमवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि उनके पास से 180 मिलीलीटर का एक बोतल रॉयल स्टैग विदेशी शराब जब्त किया गया है। मामले में जेल अधीक्षक रामाधार सिंह के प्रतिवेदन पर नगर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि जेल में तैनात उच्च कक्षपाल गणपति सिंह यादव रविवार की रात्रि होमगार्ड जवान से जेल परिसर स्थित अपने आवास पर शराब की बोतल मंगा रहे थे, इसी दौरान हवलदार कमलेश सिंह ने होमगार्ड जवान को शराब की बोतल के साथ पकड़ लिया। नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि गिरफ्तार जमादार और होमगार्ड जवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जेल अधीक्षक रामाधार सिंह ने बताया कि जेल के हवलदार कमलेश सिंह रविवार की रात्रि करीब 8:00 बजे उनके कार्यालय में 180 मिलीलीटर का रॉयल स्टैग विदेशी देशी शराब की एक बोतल प्रस्तुत किए। पूछने पर बताया कि गृह रक्षक सैन्य संख्या 4288 राजेश प्रसाद शराब का बोतल लाकर उच्च कक्षपाल गणपति सिंह यादव को उनके आवास पर देने जा रहा था। पूछताछ में गृह रक्षक ने अधिकारियों से बताया कि उच्च कक्षपाल गणपति सिंह यादव के कहने पर उनकी पीने के लिए शराब लाया था। जिसे हवलदार कमलेश सिंह ने पकड़ लिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।




Recent Comments