दाउदपुर पहूंची आप की “जनसंवाद पदयात्रा”

दाउदपुर (सारण)।आम आदमी पार्टी की जोनल कमेटी ने बूधवार को मांझी बिधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गावों में जनसंवाद पदयात्रा कर ग्रामीणों से ‘स्वास्थ्य पर चर्चा’ की।पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश संगठन प्रभारी सुशील सिंह ने की।
जनसंवाद पदयात्रा के चौदहवें दिन आप नेताओं ने दाउदपुर बाजार, बलेशरा,कोंहरा,शादपुर बल्ली,जलालपुर,हसुलाही,बसडीला आदि गांवों में जनसंवाद आयोजित कर कहा कि यदि बिहार में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो एक वर्ष के अंदर दिल्ली की तर्ज पर हर गांव में ग्राम क्लिनिक प्राथमिकता के आधार पर बनायी तथा संचालित की जाएगी।जिससे नागरिकों को स्वस्थ बने रहने में मदद मिलेगी।जनसंवाद कार्यक्रम में भूपेन्द्र प्रसाद सिंह,शेख नूर आलम,आशुतोष सिग्रीवाल, बिभूति नारायण तिवारी,जय प्रकाश यादव,मनोज पांडेय,नंद लाल राम, दीपक और शाजिद के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।