सारण :तरैया में घोडा लुटावन-पुत्र पावन दो दिवसीय मेला शुरू, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
⏩  38 वर्षों से लग रहे मेला का पारम्परिक स्वरूप बदल युवक-युवतियां नौकरी की मन्नत ले लूट रहे है घोड़ा 
 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 
प्रखंड के माधोपुर पंचायत के दियारे क्षेत्र में स्थित हसनपुर बनिया गांव में लगने वाले दो दिवसीय घोडा लुटावन-पुत्र पावन में श्रद्धालुओं की भारी भी आज उमड़ेगी.मेला समिति के सदस्यों ने बताया कि यह मेला 38 वर्षो से लगते आ रहा है.चैत नवमी व दशमी को लगने वाले इस वृहद मेले में सारण जिले के अलावा सिवान,गोपालगंज,मोतीहारी,चंपारण,मुजफ्फरपुर,हाजीपुर समेत अन्य जगहों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु घोड़ा लूटने आते है.इधर तरैया क्षेत्र समेत अन्य प्रखंडो से भी महिला,पुरुष,युवक-युवतियां पहुँचते है.मान्यता के अनुसार निःसंतान दंपति पुत्र प्राप्ति की कामना से उक्त स्थल पर पहूँचकर बाबा अमरनाथ के दरबार में पूजा अर्चना करते है.मन्नत मानकर मिट्टी के बने घोड़ा लूटते है तथा लाल कपड़े में लपेट कर ले जाते है.मन्नत पूरी होने पर मेला में आकर घूमधाम से उक्त घोड़ा का जोड़ा लगाकर लुटाते है.

 आज के परिवेश में मेला का स्वरूप बदल गया है.अब नवयुवक-युवतियां नौकरी पाने व योग्य वर-वधु प्राप्त करने की मन्नत लेकर घोड़ा लूटने आ रहे है.मेले में अब निःसंतान दम्पतियों से अधिक युवक-युवतियां मेले में पहुँच रहे है.